फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Yellow Alert issued for storms and heavy rainfall today as well

Uttarakhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी तूफान और तेज बारिश का येलो अलर्ट

Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
सार

आज कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Yellow Alert issued for storms and heavy rainfall today as well
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

विज्ञापन
 

Somvati Amavasya: हरिद्वार आने वाले ध्यान दें; कल से कई रूट रहेंगे डायवर्ट, शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन

22 जून तक मानसून पहुंचने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 जून को मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो तय समय के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानसून के आगमन की खबर से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद जगी है।

विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के आगमन के साथ ही पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि शुरुआती दौर में कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसके लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed