{"_id":"680a7aff58a342bed106a88a","slug":"uttarakhand-weather-will-change-in-mountainous-areas-temperature-will-rise-in-plain-hot-winds-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: गर्मी ने दिखाए तेवर...झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, देहरादून में 38 पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: गर्मी ने दिखाए तेवर...झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, देहरादून में 38 पार पहुंचा पारा
Fri, 25 Apr 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:50 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल के आखिरी दिनों में गर्मी अपना रौब दिखाने लगी है। दिन की चटक धूप से गर्म हवाएं भी झुलसा रही हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। 26 व 27 अप्रैल को पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा, लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Hemkund Sahib: यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे सेना के 25 जवान, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिनभर की चटक धूप से मैदानों से लेकर पहाड़ तक हवाएं गर्म होने लगी हैं। इसकी मुख्य वजह मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु में हुआ परिवर्तन है।