फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather : weather clear, fog can be spread in field area

उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक खिली धूप, मसूरी- धनोल्टी मार्ग सुचारू, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे खुला

Thu, 30 Jan 2020 09:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jan 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather : weather clear, fog can be spread in field area
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में लगातार दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक धूप खिली है। वहीं कुछ इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में दोपहर बाद कोहरा छाये रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून में भी मौसम साफ रहेगा। शाम के समय कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं। रात को ठंड में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
विज्ञापन


मसूरी-धनोल्टी मार्ग अभी भी बंद
वहीं, मसूरी में भी सुबह से ही धूप निकलने पर पर्यटकों को ठंड से राहत मिली। देर रात पाला पड़ने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद से मसूरी-धनोल्टी मार्ग बंद पड़ा था। जिसे गुरुवार की शाम खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री-गंगोत्री  हाईवे सुचारू

सुबह चटक धूप खिलने के बाद बीआरओ की टीम भी गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग खोलने में जुटी रही। सुबह यमुनोत्री हाईवे से बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर भैरव घाटी तक वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। भैरव घाटी से आगे अभी भी रास्ता बंद है। 

थल-मुनस्यारी मार्ग अभी भी बंद
हिमपात और भूस्खलन से थल-मुनस्यारी सहित पिथौरागढ़ जिले में तीन सड़कें अभी भी बंद हैं। कालामुनि में एक फीट बर्फ जमा है। धारचूला में बूंदी, छियालेख, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, रोंकांग, कुटी, कालापानी, ज्योलीकांग, नाभीढांग में एक फीट से लेकर सात फीट तक बर्फबारी हुई है। सड़कें बर्फ से पटीं होने के कारण सेना, ग्रिफ, आईटीबीपी और एसएसबी की उच्च हिमालयी पोस्टों में रसद और अन्य सामान पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed