फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather water level of Ganga came below warning line in Haridwar Rishikesh All UPdate

Uttarakhand Weather: हरिद्वार में चेतावनी रेखा से नीचे आया गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Mon, 17 Jul 2023 09:05 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jul 2023 09:05 AM IST
सार

Uttarakhand Weather News: रविवार को श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का एक गेट भी टूट गया था। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather water level of Ganga came below warning line in Haridwar Rishikesh All UPdate
हरिद्वार में गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही रविवार को बढ़ा गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी रेखा से नीचे आ गया। जिससे पुलिस और प्रशासन ने रात की सांस ली। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का एक गेट भी टूट गया था। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया था। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। 
विज्ञापन


Kotdwar: मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी स्नान करते समय नयार नदी में बहीं, दोनों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है। इससे गंगा के इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था।

रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में दो लाख 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों की निगाहें दिनभर गंगा के जलस्तर पर बना रहा।

लेकिन रविवार शाम को अचानक से भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर दस टूट गया। इससे गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 293.15 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से ऊपर था। वहीं, सोमवार को जलस्तर 291 मीटर पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed