फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Updates: Rainfall Expected over This week

उत्तराखंड: अभी हफ्तेभर जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, मैदान में तेज हवाएं चलने के आसार

Mon, 08 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jun 2020 01:30 AM IST
सार

  • पश्चिमी विक्षोभ का असर इस सप्ताह भी जारी रहेगा
  •  फिलहाल दून सहित प्रदेशभर में जून की गर्मी से रहेगी राहत

विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: Rainfall Expected over This week
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इस सप्ताह भी प्रदेशभर में बादल और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह की ओर से जारी किए गए साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, इस सप्ताह्र भी पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आठ जून को अनेक स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। नौ जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई चेतावनी नहीं

पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में भी अनेक स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद दस जून को कुछ स्थानों पर आंशिक बादल आ सकते हैं जबकि 11 जून को अनेक स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

दून में 37 डिग्री तक जा सकता है तापमान
सप्ताहभर में दून में भी बादल और सूरज की आंख मिचोली जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, बावजूद इसके अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाने का ही अनुमान है। जून की सख्त गर्मी से दून में भी फिलहाल राहत के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed