Uttarakhand Weather : मौसम केंद्र ने जारी किए आंकड़े, मानसून में अब तक 12 फीसदी कम हुई बारिश
- मौसम केंद्र ने जारी किए बारिश के आंकड़े, सिर्फ चार जिलों में सामान्य से अधिक बारिश
विस्तार
एक जून से शुरू हुए मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 12 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान केवल चार जिले ही ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से अधिक बारिश हुई है। बाकी नौ जिलों में बारिश का प्रतिशत कम है।
Uttarakhand Weather Today : प्रदेश में आज भी कई जगह बारिश के आसार
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बारिश के मामले में चंपावत की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। जहां 48 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा पौड़ी और उत्तरकाशी में 43-43, रुद्रप्रयाग में 28, नैनीताल में 27, देहरादून में 20, टिहरी में 19, अल्मोड़ा में 17 और हरिद्वार में नौ फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, बागेश्वर की स्थिति सबसे बेहतर है। जिले में अब तक डेढ़ गुना से ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा चमोली में 21, पिथौरागढ़ में 10 और ऊधमसिंह नगर में छह फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अब तक प्रदेश में सामान्य रूप से 1002.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी केवल 883.9 मिमी बारिश ही हुई है। अभी मानसून सीजन में समय बाकी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है।
सीजन में जिलावार बारिश (मिमी में)
जिला - सामान्य बारिश - मौजूदा
अल्मोड़ा 700.2 583.2
बागेश्वर 700.2 1882.9
चमोली 663 804.2
चंपावत 1117.2 582.6
देहरादून 1301 1035.7
पौड़ी 1049.4 597
टिहरी 845.3 680.5
हरिद्वार 827.2 754.9
नैनीताल 1189.5 867.4
पिथौरागढ़ 1318 1450.1
रुद्रप्रयाग 1308.7 939.6
ऊधमसिंह नगर 893.9 948
उत्तरकाशी 1044.5 592.8