{"_id":"5f531f9364265209f1499b79","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-updates-in-hindi-rain-alert-in-many-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today : देहरादून में दोपहर बाद हुई बारिश, चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today : देहरादून में दोपहर बाद हुई बारिश, चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू
Sat, 05 Sep 2020 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को राजधानी देहरादून में सुबह से चटख धूप खिली थी। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
प्रदेश में आज भी कई जगह बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कुछ जिलों में कई स्थानों पर आज भी भारी बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है।
Uttarakhand Weather : मौसम केंद्र ने जारी किए आंकड़े, मानसून में अब तक 12 फीसदी कम हुई बारिश
विज्ञापन
भीमताल में मलबे में दबकर दो ग्रामीणों की मौत
भीमताल (नैनीताल) में ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर क्षेत्र में शुक्रवार शाम बारिश से बचने के लिए गुफानुमा पहाड़ी के अंदर बैठे दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि जीवन राम (58) पुत्र जस्सी राम निवासी जीत्ती और कमल किशोर (32) पुत्र हरीश चंद्र निवासी पांडे गांव शुक्रवार शाम बारिश से बचने के लिए ग्राम सभा पांडेगांव के तोक भांकर गौलापानी में गुफानुमा पहाड़ी के अंदर बैठे हुए थे। इसी बीच, पहाड़ी का मलबा दोनों के ऊपर गिर गया। दोनों मलबे में दब गए।
सूचना पर भीमताल पुलिस, राजस्व पुलिस और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे दोनों शवों को टीम ने ग्रामीणों की मदद से निकालकर भीमताल सीएचसी पहुंचाया। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गांव में मजदूरी करके परिवार चलाते थे।
गुफा के नीचे नहीं जाते तो बच जाती जान
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश से बचने के लिए दोनों ग्रामीण गुफानुमा पहाड़ी के नीचे नहीं जाते तो उनकी जान बच जाती। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीवन राम परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। कमल किशोर की पत्नी है। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, समाजसेवी नितेश बिष्ट, प्रधान पूरन लाल, बीडीसी सदस्य ममता बिष्ट, पूर्व प्रधान जीवन पलड़िया ने डीएम सविन बंसल से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।