फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Updates: for secure from summer please note these things

Uttarakhand Weather : गर्मी से करें अपना और अपनों का बचाव, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Tue, 26 May 2020 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 May 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: for secure from summer please note these things
- फोटो : अमर उजाला

गर्मियां बढ़ने के साथ ही उससे जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। तेज गर्मी से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी कई परेशानियां बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार लगातार और पर्याप्त मात्रा में पानी इन सब परेशानियों से बचा सकता है। इसके अलावा धूप से बचाव भी बेहद आवश्यक है। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने गर्मियों से जुड़ी तमाम दिक्कतों, उनके लक्षण और बचाव की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन


गर्मियों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के साथ ही पेट व आंतों में इंफेक्शन, टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दौरान शरीर की हिफाजत करनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में खाना बहुत जल्दी खराब होता है। इसलिए बासी भोजन से फूड प्वाइजनिंग, टाइफाइड और पीलिया जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

डॉ. प्रवीन पंवार के अनुसार, लू और बहुत ज्यादा गर्मी से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसमें सांस लेने में परेशानी, मुंह सूखना, बेहोशी छाना जैसे लक्षण होते हैं। समय पर उपचार न मिलने पर यह बहुत ज्यादा नुकसान भी कर सकता है। इसके अलावा इन दिनों डिहाइड्रेशन भी बहुत ज्यादा होता है।

जल्दी थकान लगना, चक्कर आना, सिर दर्द या सिर भारी होना, गहरे पीले रंग का पेशाब आना, मुंह में सूखापन और चिड़चिड़ापन शरीर में पानी की कमी के लक्षण हैं। डिहाइड्रेशन होने से शरीर में इलेक्ट्रोल का संतुलन भी गड़बड़ा जाता है। इसके अलावा तेज गर्मी से त्वचा में रूखापन, लाल चकते व खुजलीदार दाने होने की समस्या भी होती है।

ऐसे करें अपना बचाव

गर्मियों के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर में पानी और इलेक्ट्रॉल की कमी न हो, इसलिए लगातार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। ताजे फलों का जूस, छाछ भी पीना अच्छा रहता है। इस समय गन्ने का जूस और नींबू पानी सबसे अच्छा है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं।

धूप के दौरान बाहर निकलने से बचें। बहुत ज्यादा जरूरी हो तो सिर और चेहरे को कवर करके निकलें। ज्यादा देर धूप में न रहें। गर्म हवा चलने पर तुरंत खुद का बचाव करें। ताजा और पौष्टिक भोजन करें। ताजे फल सब्जियां खाएं और जंक फूड व तला भुना खाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed