फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Yellow alert issued for heavy rain in five districts including Dehradun

Uttarakhand Weather Update: आज खूब बरसेंगे बदरा... पांच जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, 121 मार्ग बंद

Mon, 29 Jul 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Jul 2024 12:48 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Yellow alert issued for heavy rain in five districts including Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो जुलाई के अंत तक प्रदेशभर के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


सप्ताह भर बाद खिली धूप तो उसमभरी गर्मी ने सताया
राजधानी दून समेत पर्वतीय इलाकों में सप्ताह भर बाद चटक धूप खिली तो उमसभरी गर्मी ने परेशान किया। दून में तो आलम यह रहा कि अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 वर्षों में यह पहली बार है जब 28 जुलाई को यहां का तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हो।
विज्ञापन


हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश तो हुई, लेकिन तापमान पर उसका कोई खास असर नहीं दिखा। दिन में खिली चटक धूप का असर रात के तापमान पर भी दिखा। दून समेत पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। आज दून का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में बारिश के चलते 121 मार्ग बंद
राज्य में 121 मार्ग बंद है, इसमें बार्डर रोड, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। सबसे अधिक मार्ग चमोली जिले में बंद हैं। यहां पर 28 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 24 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। देहरादून जिले में दो राज्य मार्ग और 23 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग और पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। ऊधमसिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। नैनीताल में चार, बागेश्वर में छह, चंपावत में दो, पौड़ी गढ़वाल में तीन, टिहरी में 12 और रुद्रप्रयाग जिले में सात ग्रामीण मोटर मार्ग प्रभावित हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed