फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update woman flows in rainy canal

उत्तराखंड मौसम अपडेट: एक महिला बरसाती नाले में बही, सोमवार को हल्की बारिश के आसार

Mon, 16 Jul 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update woman flows in rainy canal
flood

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, अभी कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में भी बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, राजधानी में भारी उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के गौला में एक महिला चट्टानी मार्ग से फिसलकर  नाले में बह गई। गौला गांव निवासी हरुली देवी पत्नी चंद्र सिंह निकट के ओखलिया गांव जा रही थी। चट्टानी मार्ग में पैर फिसलने से वह वाथी नाले में बह गई। महिला का कोई पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही नाचनी से पुलिस मौके पर पहुंच कर खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। एक से दो दौर की बारिश हो सकती है। फिलहाल, कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
 

ओजरी डबरकोट में चार घंटे तक अवरुद्ध रहा यमुनोत्री हाईवे 

uttarakhand weather update woman flows in rainy canal
high way blocked

बड़कोट के ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन में एक बार फिर भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री हाईवे करीब चार घंटे तक अवरुद्ध रहा। एनएच के अधिकारियों ने मशीनों की मदद से रविवार सुबह आठ बजे मलबा साफ कर यहां यातायात बहाल कर दिया।

बता दें कि बीते साल भर से ओजरी-डबरकोट का स्लाइड जोन यमुनोत्री हाईवे और चार धाम यात्रा के लिए नासूर बना हुआ है। इस वर्ष भी दर्जनों बार इस स्थान पर भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे बाधित हो चुका है। जिस कारण यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही गीठ बजरी पट्टी के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार देर रात को क्षेत्र में हुई बारिश के कारण ओजरी डबरकोट में भूस्खलन फिर सक्रिय हो गया। 

रविवार तड़के भारी मलबा और बोल्डर आने से यहां यातायात ठप हो गया। एनएच के अधिकारियों ने मशीनों की मदद से रविवार सुबह करीब आठ बजे मलबा हटाकर यहां यातायात बहाल कर दिया। हालांकि इस दौरान तीर्थयात्री तिर्खली, कुंसाला होते हुए यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आगे बढ़े। यह पैदल मार्ग भी बदहाल पड़ा है। हाल ही में इस मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने लोनिवि को रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक विभाग ने इस रास्ते की सुध नहीं ली है। हाईवे और पैदल मार्ग की बदहाली से यात्रा चौपट होने और स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ने से लोगों में खासा रोष व्याप्त है।

15 घंटे बंद रहा हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग 

uttarakhand weather update woman flows in rainy canal
high way

त्यूनी में तेज बारिश के बीच हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर इच्छाड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क पूरी तरह से यातायात ठप हो गया। करीब 15 घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 40 गांव का संपर्क पूरी तरह से विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय से कटा रहा।

लोगों को विकासनगर पहुंचने के लिए वाया क्वानू होते हुए 35 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। शाम करीब तीन बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों को वाहनों में रात काटनी पड़ी। फसलों के सही समय पर मंडी न पहुंचने से काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बीते शनिवार की देर रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बीच इच्छाड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर पत्थर सड़क पर आ गिरे। जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। बिट्टू जोशी, भगतराम, प्रताप आदि का कहना है की विभाग ने बरसात शुरू होने से पूर्व सड़क पर एक जेसीबी हरदम तैनात रखने की बात कही थी। लेकिन रविवार की दोपहर 12 बजे तक भी जेसीबी मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।  काश्तकारों की टमाटर, आलू, मटर, हरी मिर्च, बीन, अरबी की फसल खराब हो गई।  

इन गांव की आवाजाही रही प्रभावित  
सड़क बंद होने से तुनिया, खैरवा, धमोग, कोटी, इछाड़ी, टिकरधार, क्वानू-मझगांव, मीनस, गुम्मा, अटाल, फेड़ीज, अणु, प्लासू, त्यूनी समेत 40 से अधिक गांव का संपर्क विकासनगर से कटा रहा।  

संबंधित सहायक अभियंता को सड़क पर हरदम एक जेसीबी तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। शाम तीन बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।  
- बीपी सिंह अधिशासी अभियंता लोनिवि साहिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed