फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: yellow Alert for very heavy rainfall till 24 September

Uttarakhand Weather: 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, दौला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Tue, 20 Sep 2022 07:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: yellow Alert for very heavy rainfall till 24 September
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उतराखंड में आज सुबह से मौसम साफ बना रहा। वहीं, अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 24 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। 

विज्ञापन


Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात, बढ़ने लगी ठंड
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

बिजली गिरने से पौड़ी के लद्वाणी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक ठेका प्रथा के माध्यम से ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद से सेवारत था। मृतक परिवार में चार बहनों का एकलौता भाई था। थाना पैठाणी क्षेत्र स्थित लद्वाणी गांव निवासी प्रकाश राणा ठेका प्रथा के तहत ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद पर सेवारत था। बीते सोमवार को क्षेत्र में बिजली लाइन में फॉल्ट आने की शिकायत पर प्रकाश निरीक्षण पर गया। प्रकाश दौला गांव के समीप बारिश होने पर एक पेड़ के नीचे रुक गया। उसके चाचा ने जब उसे फोन किया, तो उसने कहा बारिश हो रही है कुछ देर में आता हूं।



दो-तीन घंटे बाद भी जब प्रकाश नहीं लौटा तो चाचा ने दोबारा फोन किया लेकिन प्रकाश ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसे खोजने गए तो दौला गांव के समीप पेड़ के नीचे प्रकाश गिरा मिला। साथ ही एक पक्षी में मृत दिखा। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि लद्वाणी गांव निवासी प्रकाश राणा पुत्र विक्रम राणा (23) की बिजली गिरने से मौत हुई है।

हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। बताया गया कि वह परिवार में चार बहनों का एकलौता भाई था। उसके पिता चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां घटना के बाद से बेसुध पड़ी है। स्थानीय विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विद्युत वितरण खंड पौड़ी के एसडीओ आरपी नौटियाल ने युवक की मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed