फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Rainfall and snowfall Expected in hilly areas

Uttarakhand Weather: चारों धाम समेत चमोली के 50 से ज्यादा गांवों में बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Tue, 27 Feb 2024 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Feb 2024 08:13 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Rainfall and snowfall Expected in hilly areas
उत्तराखंडमें बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मंगलवार को बदरी-केदार, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, औली, गौरसों बुग्याल, लाल माटी सहित नीती व माणा घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दिनभर जारी रही। वहीं चमोली जिले के 50 से अधिक गांवों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के गांवों में बर्फबारी तो हुई लेकिन कुछ ही देर में पिघल गई। देर शाम तक भी बर्फबारी जारी रही। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, सुबह करीब आठ बजे से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। कुछ ही देर में निचले क्षेत्रों में भी बारिश शुरू हो गई। जिले के तपोवन, सुरांईथोटा, निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी, सुतोल, कनोल, रामणी, पडेरगांव, घूनी सहित 50 से अधिक गांवों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से ग्रामीणों को मवेशियों के लिए पानी और चारापत्ती की व्यवस्था करना भी मुश्किलों भरा हो गया है। दूसरी ओर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand:  बर्फबारी के बीच गंगाजल भरने गंगोत्री पहुंच रहे डाक कांवड़, महाशिवरात्रि को लेकर उत्साहित शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से बर्फ हटाने का काम हुआ प्रभावित
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ हटाने का काम बर्फबारी होने से रुक गया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से पिछले छह दिनों से हाईवे से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी होती रही जिससे काम रुक गया है। जोशीमठ-मलारी हाईवे भी सुरांईथोटा से आगे हाईवे बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। दूसरी ओर उत्तरकाशी जिले में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्कीटॉप से आगे बंद हो गया है। हर्षिल के चार ग्रामीण मोटर मार्ग बंद चल रहे हैं जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायणपुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई।

मौसम ने भी ली बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षा
मंगलवार को मौसम में भी परीक्षार्थियों की परीक्षा ली। बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई तो चमोली के कई केंद्रों और उत्तरकाशी के हर्षिल में बने केंद्र पर छात्र-छात्राएं बर्फबारी के बीच ही परीक्षा देने के लिए केंद्रों तक गए। चमोली जिले के नंदानगर ब्लॉक के सुदूरवर्ती राजकीय इंटर कॉलेज कनोल, सुतोल, बड़ागांव, पांडुकेश्वर, थैंग, जोशीमठ, जीआईसी ग्वालदम, नागनाथ पोखरी, वाण, घेस, मुंदोली, जखोला, उर्गम आदि विद्यालयों में बर्फबारी के बीच ही बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। जोशीमठ के बोर्ड परीक्षार्थियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में पेपर देने में भारी कठिनाइयां झेलनी पड़ीं। दूसरी ओर उत्तरकाशी में 12वीं का पेपर देने के लिए छात्र-छात्राएं बर्फबारी के बीच ही हर्षिल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस बीच शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के परीक्षार्थियों की भी मौसम ने परीक्षा ली। हर्षिल केंद्र पर बर्फबारी के बीच ही छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed