फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Class 11 Students accuse teacher of inappropriate touching at School Police Arrive

देहरादून: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप, शिकायत लेकर पहुंचे परिजन तो बंद किए गए गेट

Fri, 23 Oct 2026 01:39 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 23 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

11वीं कक्षा की छात्राओं की ओर से शिक्षक पर अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाए जाने के बाद स्कूल में हंगामे की स्थिति बन गई। शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे तो गेट बंद कर दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Dehradun News Class 11 Students accuse teacher of inappropriate touching at School Police Arrive
स्कूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर स्कूल में हंगामा हो गया। परिजनों का दावा है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत करने वाली छात्राओं की संख्या 15 है। शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने प्रबंधन पर उन्हें परिसर के भीतर रोकने और बाहर नहीं जाने देने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर प्रिंसिपल से शिकायत की थी। आरोप है कि इस पर प्रिंसिपल ने छात्रा से उन्हें छूकर बताने को कहा कि किस तरह गलत तरीके से छुआ गया। इस कथित जवाब को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन


मां ने लगाया परिसर में रोकने का आरोप
शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें परिसर के भीतर रोक लिया और बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने इसे कैद किए जाने जैसा बताते हुए पुलिस पर भी स्कूल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। घटना के बाद परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सीओ डालनवाला के अनुसार, फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में छात्राओं की शिकायत, स्कूल प्रबंधन का पक्ष और पुलिस की जांच अहम होगी।


ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड:  उर्मिला सनावर की मीडिया के सामने नार्को टेस्ट कराने की मांग, बोलीं-कई राजों से उठेगा पर्दा

बताया गया कि पुलिस और परिजन दोनों स्कूल परिसर के अंदर मौजूद थे। मामले को लेकर स्कूल में हलचल बनी रही। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्राओं की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में स्कूल प्रबंधन या पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। छात्राओं की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed