फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwariya reaching Gangotri to fill Ganga water amidst snowfall Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बर्फबारी के बीच गंगाजल भरने गंगोत्री पहुंच रहे डाक कांवड़, महाशिवरात्रि को लेकर उत्साहित शिवभक्त

Mon, 26 Feb 2024 01:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:42 PM IST
सार

गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि हर दिन मध्य प्रदेश सहित हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से कांवड़िये गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। विशेष पूजा-अर्चना के बाद कांवड़िये जल भर कर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
Kanwariya reaching Gangotri to fill Ganga water amidst snowfall Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
गंगोत्री पहुंचे कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फबारी के बीच शिव भक्त गंगोत्री धाम से गंगा जल भरने के लिए डाक कांवड़ लेकर पहुंच रहे हैं। आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि में जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों से कांवड़िये गंगोत्री से जल भर कर अपने शिवालयों को रवाना हो रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 कांवड़िये गंगाजल भरने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

इस वर्ष फाल्गुन की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुथर्दशी आठ मार्च को मनाई जाएगी, जिसके लिए डाक कांवड़िए बर्फबारियों की दुश्वारियों के बीच गंगोत्री धाम में गंगाजल भरने पहुंचे रहे हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित संतोष सेमवाल का कहना है कि हर दिन मध्य प्रदेश सहित हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से कांवड़िये गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

यहां पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद कांवड़िये जलभर कर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर कांवड़िये अपने शिवालयों में गंगोत्री के गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। वहीं विगत तीन चार दिनों से हो रही बर्फबारी से माइनस जीरो डिग्री तापमान भी कांवड़ियों की शिवभक्ति में रोड़ा नहीं बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, एक मार्च तक चलेगा

वहीं जो कांवड़िये गंगोत्री धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं, वह धराली से जल भरकर मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास के दर्शन कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। हर्षिल थानाध्यक्ष उमेश नेगी का कहना है कि कांवडियों की गिनती अधिकारिक तौर पर नहीं हो रही है, लेकिन पिछले चार दिनों से डाक कांवड़िए गंगोत्री और धराली पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 कांवड़िए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed