फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Rainfall and Lightning expected in Hilly areas fog in Plains

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन, कई जिलों में बारिश के आसार

Thu, 23 Jan 2025 07:06 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2025 07:06 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: मौसम के बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Rainfall and Lightning expected in Hilly areas fog in Plains
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम फिर बदलेगा। दिन की शुरुआत पहाड़ में बादलों के साथ हुई। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। आज पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि इन जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के भी आसार हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Live: 100 निकायों में 30 लाख मतदाता करेंगे मतदान, मैदान में 5,405 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना होने से ठंड से राहत मिली है। उधर देहरादून के मौसम ने बुधवार को चार दिन बाद फिर नया रिकॉर्ड बनाया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले साल 2020 में इस दिन दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और विंटर सीजन की बारिश में कमी के चलते तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश भर में दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed