फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today IMD Rainfall Snowfall alert in many Districts

Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Mon, 05 Feb 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Feb 2024 04:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: छह फरवरी को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today IMD Rainfall Snowfall alert in many Districts
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


साल में दूसरी बार बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान
मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद चार फरवरी को फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी दून में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार रुक-रुककर होती रही। जिसके चलते दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनोखी शादी: बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, जमकर नाचे बराती, तस्वीरें

पंतनगर के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। जबकि नई टिहरी के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 11 डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई और तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी के चलते गलन वाली ठंड से राहत मिली। दून में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री के इजाफे के साथ 10.3 डिग्री रहा जबकि पंतनगर का भी छह डिग्री अधिक रहा। सिर्फ नई टिहरी के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई।

ग्लेशियर हुए रिचार्ज, किसानों-कारोबारियों के खिले चेहरे
इस साल दो बार बारिश-बर्फबारी होने से जहां एक ओर ग्लेशियर रिचार्ज हुए हैं, वहीं किसानों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर चमक बिखर गई है। कारोबारियों का कहना है वीकेंड के समय बर्फबारी होने से अच्छा कारोबार हुआ। पहले इस तरह का काम दिसंबर-जनवरी में हुआ करता था।

मौसम के बदले चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते भले ही बारिश-बर्फबारी में देरी हुई है। लेकिन, फरवरी में अभी तक दो बार हुई बर्फबारी से ग्लेशियर अच्छे रिचार्ज हुए हैं। इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। इस महीने अभी एक-दो बार और ऐसा ही मौसम होने की संभावना है। 
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed