Uttarakhand Rains Live: दारमा घाटी में फंसे 80 से ज्यादा पर्यटक, सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार
{"_id":"616f8b62b26a9e55702b6847","slug":"uttarakhand-weather-update-today-500-people-stuck-in-niatal-kairna-indian-army-soldier-reached","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Rains Live: दारमा घाटी में फंसे 80 से ज्यादा पर्यटक, सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 20 Oct 2021 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:44 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Rain and Floods Today Live Updates: सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में सबसे ज्यादा नैनीताल जिला प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ के हताहत होने की भी खबर है। सड़क बंद होने से कई जगह लोग फंस गए हैं।
विज्ञापन
दारमा घाटी में फंसे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:41 PM, 20-Oct-2021
दारमा घाटी में फंसे 80 से ज्यादा पर्यटक
बारिश से रास्ता बंद होने के कारण दारमा घाटी के ग्राम दुग्तु और दान्तु में कोलकाता के करीब 80 यात्री फंस गए हैं। यात्रियों ने सरकार से हेलीकॉप्टर भेजकर रेस्क्यू की गुहार लगाई है। महिला पर्यटक के अनुसार वे वहां घूमने गए थे लेकिन अचानक बारिश के कारण रास्ता बंद हो गया। मौसम की वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़र ही है।04:57 PM, 20-Oct-2021
एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद
मंगलवार की देर रात करीब 9 बजे भारी बारिश के के साथ आए मलबे की चपेट में आने से चंपावत के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव के एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने चारों के शव बुधवार शाम को बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान कैलाश सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह, चंचला देवी (28) पत्नी कैलाश सिंह, रोहित सिंह (12) और भुवन सिंह (8) पुत्र कैलाश सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
04:49 PM, 20-Oct-2021
सीएम धामी ने चंपावत में नुकसान की जानकारी ली
चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिं धामी ने वहां आपदा से हुए नुकसान और राहत बचाव के काम की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
03:47 PM, 20-Oct-2021
पिछले दो दिनों में राज्य में भारी बारिश के बाद नैनीताल के मुख्य बाजार में बुधवार को भी जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि नैनीताल झील का जलस्तर अब काफी कम हो गया है। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन के कारण नैनीताल में फंसे पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि टैक्सी चालक उनसे सामान्य से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
02:41 PM, 20-Oct-2021
कर्णप्रयाग में देर रात भूस्खलन, दो लोग लापता
चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील के डूंगरी गांव में मंगलवार रात भूस्खलन की घटना के बाद से दो लोग लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।02:17 PM, 20-Oct-2021
500 पर्यटकों एवं यात्रियों को सुरक्षित निकाला
बुधवार दोपहर बाद कैंची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यहां से अभी तक कुल 150 वाहनों में लगभग 500 पर्यटकों एवं यात्रियों को सुरक्षित निकाला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 20-Oct-2021
राहुल गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के हालातों की जानकारी दी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह राहुल गांधी से उत्तराखंड की बात करने गए थे। राज्य में चुनाव होने हैं और वर्तमान में प्राकृतिक आपदा ने तबाही ला दी है। हरीश रावत ने कहा वह कांग्रेस अध्यक्ष से भी मिलेंगे।
01:50 PM, 20-Oct-2021
नैनीताल में बुधवार को मलबे से बरामद हुए चार शव, कुल मृतकों की संख्या हुई 50
नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास घर में दबी हुई रिचा उम्र 21 साल व अभिषेक उम्र 18 साल के शव पुलिस द्वारा निकाल लिए गए हैं। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बोहरा कोट रामगढ़ में दो व्यक्ति संभू दत्त डालाकोटी उम्र 70 साल बसंत डालाकोटी साल 59 साल के शवों को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम द्वारा मलबे से निकाल लिया गया है। यहां भी पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है।
01:25 PM, 20-Oct-2021
हमारी पहली प्राथमिकता सड़क खोलने को लेकर
आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन ने बताया है कि बुधवार को कहीं भी बारिश की कोई सूचना नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता सड़क खोलने को लेकर है। आज भी किसी अनहोनी की सूचना नहीं है। वहीं नैनीताल जिले में आपदा से 8342 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
01:22 PM, 20-Oct-2021