फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update Storm and Hail Storm warning in seven districts

उत्तराखंडः मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब, बारिश-बर्फबारी की संभावना, बढ़ी ठंडक

Wed, 13 Mar 2019 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Mar 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update Storm and Hail Storm warning in seven districts
अमर उजाला फाइल फोटो

बुधवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का मौसम बन गया है। मौसम में हुए इस बदलाव से राज्य में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


सुबह से देहरादून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। रुद्रप्रयाग से लेकर केदारघाटी तक और श्रीनगर में भी मौसम खराब रहा। चमोली जिले में फिर एक बार मौसम ने करवट बदली। यहां निचले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। जबकि दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हरिद्वार में भी सुबह से घने बादल छाए रहे। धूप न निकलने से मौसम में ठंड बढ़ गई है। उधर, कुमाऊं के रुद्रपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट होने से पिथौरागढ़ में मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है।

विज्ञापन

ओले गिरने और आंधी की आशंका

प्रदेश के सात जिलों में गुरुवार को ओले गिरने और आंधी की आशंका है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान है। राजधानी दून समेत कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

साथ ही ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। राजधानी दून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में ओले गिरने और आंधी की आशंका है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को बादल और हल्की बारिश के बावजूद मौसम में बहुत ज्यादा ठंडक नहीं रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed