फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Snowfall on high peaks including Harsil severe cold

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, हर्षिल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Mar 2024 04:04 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Snowfall on high peaks including Harsil severe cold
मुखबा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम ने आज फिर करवट बदली। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। साथ ही हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर शुरू हुई रिमझिम बारिश...बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें मार्च में मौसम का मिजाज

विज्ञापन

Uttarakhand Weather Update Snowfall on high peaks including Harsil severe cold

कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को बिजली चमकने, ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई थी। जबकि झोकेदार हवाएं तापमान को गिराने का काम करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि अगले दिन दो मार्च को बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं तीन मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed