फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update, snowfall hailstorm and rain in today weather forecast

उत्तराखंडः साल के दूसरे दिन ठंड का कहर, पिथौरागढ़ और चमोली में बर्फबारी तो मसूरी में हुई ओलावृष्टि

Thu, 02 Jan 2020 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update, snowfall hailstorm and rain in today weather forecast
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इन दाे दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है। तीन जनवरी तक राज्य में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी देहरादून में बादल छाए रहे। हालांकि बाद में हल्की धूप खिल आई, लेकिन ठंड का अहसास बरकरार रहा। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। बर्फबारी के चलते कल रात से थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग बंद हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। यहां आसपास की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


चमोली जिले में दोपहर एक बजे बाद बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, औली, गौरसों बुग्याल, निजमूला घाटी के साथ ही मंडल घाटी की चोटियों में बर्फबारी हुई। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबके हुए हैं। घनसाली क्षेत्र में बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हल्की धूप खिली रही। रुद्रपयाग से केदारनाथ और तुंगनाथ क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल लगे रहे। यहां बारिश होने की संभावना है। ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में मौसम साफ रहा।

आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों अलर्ट रहने के निर्देश

मौसम विभाग की ओर से दो और तीन जनवरी को गढ़वाल क्षेत्र में ओलावृष्टि, बारिश व बर्फबारी की चेतावनी पर आपदा प्रबंधन तंत्र से जुड़े सभी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने को कहा गया है।

कुमाऊं की बात करें तो यहां भीमताल में बादल छाए हुए हैं। डीडीहाट में देर रात से बारिश हो रही है। यहां घनधूरा के जंगलों में भारी बर्फबारी हुई है। तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। भवाली में भी बादल छाए रहने ठंड बढ़ी है। पहाड़पानी में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अल्मोड़ा और द्वाराहाट में भी बादल छाए हुए हैं।

जसपुर में बादल छाए हैं। यहां कड़ाके की ठंड जारी है। चौखुटिया और रानीखेत में बादल छाए हैं। रुद्रपुर में हल्की धूप खिली है। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed