उत्तराखंड मौसम: तेज अंधड़ के साथ पड़ीं फुहारें, अगले चार दिन पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने तीन से छह जून के बीच मौसम का मिजाज एक जैसा बने रहने की भविष्यवाणी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला छह जून तक बना रहेगा। बुधवार को राजधानी देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना जताई है।
उत्तराखंड: तीसरे दिन हल्के वाहनों के लिए खुला ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे, हालात अब भी गंभीर
उत्तराखंड की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी की भविष्यवाणी भी की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। उधर, कृषि पंडितों का मानना है कि इस वक्त की बारिश और बर्फबारी फसलों के लिए काफी लाभदायक है। खरीफ की फसलों के लिए इस बारिश को अमृततुल्य बताया गया है।
तेज आंधी ने उड़ाए पोल, देर रात तक कई कालोनियों में अंधेरा
राजधानी देहरादून में बुधवार की शाम आई तेज आंधी से शहर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए तो कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट गई। बिजली विभाग के कर्मचारी देर रात तक पेड़ हटाकर आपूर्ति सुचारू करने में जुटे रहे।
बुधवार की शाम करीब छह बजे राजधानी में अचानक तेज आंधी आई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ टूट गए तो कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। हरिद्वार रोड पर पेड़ गिरने की वजह से ब्रेकडाउन लेना पड़ा। इंदिरा नगर में भी पेड़ गिरने की वजह से बिजली गुल हो गई। परेड ग्राउंड के पास भी लाइन में खराबी आने की वजह से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। कई घंटे तक कई कालोनियों में अंधेरा छाया रहा।
बिजली विभाग के दफ्तरों के फोन घनघनाते रहे। देर रात कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में अंधेरा कायम था। अलग-अलग इलाकों के बिजली अधिकारियों का कहना है कि सभी जगहों पर टीमें पेड़ हटाने, लाइनें जोड़ने में लगी हुई हैं।