फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update: Rainfall and Cold Waves increase after Seven November

उत्तराखंड: सात नवंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ेगी ठंड और कोहरा

Fri, 01 Nov 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Nov 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Rainfall and Cold Waves increase after Seven November
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सात नवंबर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कुमाऊं में हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि 10 नवंबर से प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन


मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। पांच और छह को तापमान में बढ़ोतरी होगी। सात और आठ को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दस नवंबर से मौसम बदलेगा और तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ेगी। 

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अरब सागर से आए चक्रवात के प्रभाव के चलते बादल और हवा के कारण नमी बन रही है। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही नम हवाओं के कारण हल्की धुंध छाई है जबकि पटाखों से हुए प्रदूषण के कारण भी धुंध की एक परत बनी हुई है। दो दिन में मौसम साफ होने की संभावना है।

नैनताल में धूप खिली, पहाड़ों में कोहरा
लगातार तीन दिन तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने के बाद बृहस्पतिवार को सरोवर नगरी में दिन भर धूप खिली रही। मौसम साफ होने के कारण सैलानियों ने भी नगर और आसपास के पिकनिक स्पॉटों में जमकर मस्ती की। वहीं, सिल्टोना, दडमाड़ी, मल्ला डोबा, गजार गांव में बृहस्पतिवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, इससे दिन भर ठंड रही। सुबह आठ बजे तक कोहरे के नहीं हटने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दोपहर बाद धूप खिलने के साथ ही कोहरा भी धीरे-धीरे छंटने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed