फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather update: Monsoon is mild Now rain may Decrease in the season

Weather Update: उत्तराखंड में हल्का पड़ा मानसून, सीजन की बारिश में आ सकती है कमी

Wed, 15 Jul 2020 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather update: Monsoon is mild Now rain may Decrease in the season
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में दक्षिण पश्चिमी मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे मानसून सीजन की बारिश में कमी आ सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर भारी और कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


इस दौरान राजधानी देहरादून व धुमाकोट में 70, गैरसैंण में 50, नंदप्रयाग में 40, चौखुटिया, श्रीनगर, अल्मोड़ा, सोमेश्वर में 30, नंदकेसरी में 20, जौलीग्रांट, लैंसडाउन, थराली, लोहार खेत, मुनस्यारी, धारचूला में 20 और बागेश्वर, कपकोट, बिरही, चमोली, गरुड़, हरिपुर कलां और कर्णप्रयाग में 10 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मानसून के अगले कुछ दिन में गति पकड़ने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

घंटाघर के इलाके में जमकर बरसे बादल

राजधानी के घंटाघर इलाके में बुधवार दोपहर जमकर बारिश हुई। इस दौरान करीब आधे घंटे में 44 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि आसपास के अन्य इलाकों में केवल बूंदाबांदी या बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई। मौसम केंद्र निरीक्षक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी के अन्य इलाकों में बारिश नहीं हुई। केवल एक इलाके में ही तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी के लगभग सभी क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। इस बीच कुछ देर के लिए आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद फिर मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और आसमान बादलों से घिर गया।

इसी बीच घंटाघर क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश या फिर बहुत कम हुई। मोहकमपुर में एक मिमी से भी कम और पटेल नगर में आधे मिमी से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही। घंटाघर में हुई बारिश से उस पूरे इलाके में जलभराव हो गया और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे कुछ देर के लिए अधिकतम तापमान में भी कमी आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed