फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update : Monsoon clouds prevailed in state, process of rain fall will continue till 16 july

Uttarakhand Weather : आज इन दो जिलों में यलो अलर्ट, 16 तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

Mon, 13 Jul 2020 11:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Jul 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update :  Monsoon clouds prevailed in state, process of rain fall will continue till 16 july
आसमान में छाए बादल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशभर में रविवार को मानसूनी बादल छा गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई तक बारिश का सिलसिला प्रदेशभर में जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: खोह नदी में बने गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत, नहाने गए थे दोनों
विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया है, जिसके मुताबिक 16 जुलाई तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस दौरान कई जिलों में भारी तो अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जहां प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी, वहीं, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, राजधानी में भी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वहीं, उमस से भी राहत मिलने की उम्मीद है। 

गंगा चेतावनी के निशान के पास बाढ़ चौकी पर ताला  

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। चेतावनी के निशान 293 मीटर से एक मीटर कम 292 पर गंगा का जलस्तर पहुंचा गया है। गंगा के किनारे ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है और बाढ़ चौकियों पर ताले लटके हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट जारी करने के बाद क्षेत्रों का निरीक्षण कर हकीकत जानने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। 

मालूम हो कि श्यामपुर से लेकर लक्सर तक गंगा के किनारे के इलाके बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील हैं। हर साल बरसात में गंगा का पानी तटबंधों को तोड़कर खेतों तक पहुंच जाता है। 2013 की आपदा के समय तो बहुत नुकसान हुआ था।

बिशनपुर कुंडी और पुरानी कुंडी गांव गंगा किनारे स्थित हैं। यहां बाढ़ आने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इसलिए यहां जिला प्रशासन मानसून आने से पहले ही बाढ़ चौकी खोल देता है। इस बाद भी पंचायत घर में बाढ़ चौकी पर कर्मचारी की तैनाती की गई थी। यहां कर्मचारी पहुंचा ही नहीं और ताला लटका है। 

ग्रामीण कुंवरपाल, चमनलाल, सतपाल, ब्रजपाल, गीतू राम आदि कहना है कि गंगा किनारे क्षतिग्रस्त तटबंधों के कारण इस बार भी बाढ़ का खतरा है। सिंचाई विभाग ने समय रहते तटबंधों की मरम्मत नहीं की। अब प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लापरवाह बना है। ग्राम प्रधान सविता देवी और उप प्रधान सुखदेव पाल का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है और ग्रामीणों को अलर्ट करने वाला कर्मचारी लापता है। 

बिशनपुर कुंडी में बाढ़ सुरक्षा चौकी पर कर्मचारी की तैनाती की गई थी। कर्मचारी के नदारद रहने की जानकारी लेकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
- कुश्म चौहान, एसडीएम हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed