{"_id":"5ec8bafd8a9c37259303c637","slug":"uttarakhand-weather-update-in-next-four-days-son-shines-in-dehradun-heat-may-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली, उत्तरकाशी में हुई झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली, उत्तरकाशी में हुई झमाझम बारिश
Sat, 23 May 2020 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 May 2020 02:12 PM IST
सार
- दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान, फिलहालराहत की उम्मीद नहीं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जिससे अभी गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार को चटख धूप खिली रही। वहीं उत्तरकाशी के नौगांव और बड़कोट में अचानक दोपहर बाद मौसम बदल गया। यहां हवा के साथ झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आमतौर पर मई अंत तक दून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। प्रदेश में मई अंत और जून शुरुआत में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। उसके बाद बरसात का मौसम शुरू हो जाता है, लेकिन इस वर्ष अब तक मई में तापमान 37 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
उसके बावजूद दिन में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान के 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इससे गर्मी और उमस में इजाफा हो सकता है। इस दौरान दिन में लू (गर्म हवा) भी चल सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों के दौरान कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाये रहने और बेहद हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन मैदानी इलाकों पर इसका असर नहीं दिखेगा। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में बारिश और गर्मी से राहत पाने लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
श्रीनगर में पांच हेक्टेयर जंगल में लगी आग
तापमान बढऩे के साथ ही अब जंगल धधकने लग गए हैं। शुक्रवार को श्रीनगर के बेलकंडी, सांपला और सेमला के आसपास के जंगल में आग फैल गई। तेज हवा चलने के कारण वन कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से लगभग पांच हेक्टेयर वन संपदा खाक हो गई है।