Uttarakhand Weather: देर शाम बदला मौसम, यमुनोत्री धाम समेत निचले क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश
Uttarakhand Weather Update: देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
उत्तराखंड में सोमवार देर शम मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बिजली चमकने और आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं, मैदानी इलाकों में दिनभर हल्के बादल छाए रहे।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।
Hemkund Sahib: बर्फबारी के बीच माइनस जीरो डिग्री तापमान में डटे जवान, बर्फ हटाकर बना रहे रास्ता, तस्वीरें
केदारनाथ में रुक-रुककर होती रही हल्की बारिश
केदारनाथ में सोमवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। जबकि धाम के ऊपरी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। इधर, निचले इलाकों में सूरज और बादलों की आंखमिचौली दिनभर जारी रही।
सोमवार को सुबह से ही धाम में बादल छाए रहे। यहां दिन चढ़ने के साथ मौसम और खराब हो गया और हल्की बारिश शुरू हो गई। जबकि चोराबाड़ी ताल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात होता रहा। केदारनाथ में दोपहर बाद भी बारिश होती रही। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज कई बार बदलता रहा।