फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update IMD Heavy Rainfall Red Alert for two days in eight districts

Uttarakhand Weather Today: अलर्ट के बीच पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, चेतावनी रेखा के पास पहुंची गंगा

Wed, 23 Aug 2023 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Aug 2023 11:28 PM IST
सार

Uttarakhand IMD Weather Update : दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। आठ जिलों के रेड अलर्ट के साथ ही पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update IMD Heavy Rainfall Red Alert for two days in eight districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में मौसम  विभाग के अलर्ट के बीच राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मसूरी में हल्का कोहरा भी छाया रहा। वहीं, लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से बुधवार को गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। दिनभर गंगा का जलस्तर बढ़ते-बढ़ते शाम छह बजे चेतावनी रेखा के निशान 293 मीटर के करीब 292.90 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कम होना शुरू हो गया। जो रात आठ बजे 292.75 मीटर पर आ गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश ने बताया कि गंगा का जलस्तर सुबह तक और भी कम होने की उम्मीद है। खतरे वाली कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

एनडीआरएफ की टुकड़ी पहुंची

लालढांग क्षेत्र के मीठीबेरी गांव में रवासन नदी के कटाव के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टुकटी पहुंची। हालांकि, अभी तक ऐसी स्थिति पैदा नहीं हुई है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर एनडीआरफ की टीम को प्रशासन ने भेज दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को बचाया जा सके।

विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दो दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं, पिछले दो दिनों से कई स्थानों पर बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। साथ ही भूस्खल की घटनाएं भी बढ़ी हैं। 

Uttarakhand Weather: सीएम धामी लिया बारिश से उपजे हालातों का जायजा, कहा- आपदा प्रभावितों के लिए आएगी नई योजना

पांच जिलों में बंद रहे स्कूल 

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, टिहरी, देहरादून , बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहा। वहीं, समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed