फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update heavy rain continues till 26 august

उत्तराखंडः दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

Wed, 21 Aug 2019 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 21 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update heavy rain continues till 26 august

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रह सकता है। हालांकि आज सुबह से ही देहरादून में चटख धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

विज्ञापन

कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

वहीं, अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 26 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पहाड़ और मैदान के कई इलाकों में इस दौरान तेज बारिश भी हो सकती है। 

अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार भी जताए हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान अगले कुछ दिन तीन से चार डिग्री तक अधिक रहेगा। 

मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed