फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today: IMD Alert for Heat Wave From Plains To Mountains News in Hindi

Uttarakhand Weather: गर्मी का कहर जारी...42 डिग्री पहुंचा तापमान, मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाओं की चेतावनी

Sun, 16 Jun 2024 11:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today : मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते प्री-मानसून की बारिश में कमी आई है। जिसके चलते तापमान में इस तरह का इजाफा देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today: IMD Alert for Heat Wave From Plains To Mountains News in Hindi
देहरादून में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से दर्ज की जा रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर अभी भी कुछ दिन तक जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ कुछ पर्वतीय जिलों के हिस्सों में भी गर्म हवाएं खूब परेशान करेंगी। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ने से दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करेंगी।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री बढ़ोतरी के साथ 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री इजाफे के साथ 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आज दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। जून में इतना तापमान बीते 121 सालों में पहली बार दर्ज किया जा रहा है।

ये रहा तापमान

शहर          अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून          42.4             26.9
पंतनगर            40.8            28.4
मुक्तेश्वर            29.9            17.8
नई टिहरी         31.2             20.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed