फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather update: Heat and Humid may increase today, temperature cross up to 39 degrees

उत्तराखंड: आसमान पर पारा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Sun, 24 May 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 May 2020 10:24 PM IST
सार

  • दून में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा पारा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल
  • राजधानी में इस साल पहली बार 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
Uttarakhand weather update: Heat and Humid may increase today, temperature cross up to 39 degrees
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अब बढ़ते पारे लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।  राजधानी में रविवार का दिन सबसे गर्म साबित हुआ। दून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


राजधानी में रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। दोपहर 12 बजने तक तापमान में जबर्दस्त बढ़ोतरी हो गई। सड़कें आग उगलने लगी। देखते ही देखते तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली होने के बावजूद सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया।

विज्ञापन

हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल आए तो तपिश से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन उमस का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में राजधानी में गर्मी और बढ़ेगी। 28 मई के बाद तीन दिन तक गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक पहुंचा सकता है तापमान
साप्ताहिक बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को रुड़की में 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह की तपिश के बीच हरिद्वार जिले में 44 डिग्री तक तापमान पहुंचने का अनुमान जताया है। देहरादून में भी तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed