{"_id":"623be345dfa89e565577c0e7","slug":"uttarakhand-weather-update-clouds-will-prevail-in-many-areas-of-state-today-possibility-of-rain-in-some-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार
Thu, 24 Mar 2022 09:05 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:05 AM IST
सार
प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...2024 आम चुनाव की तैयारी : देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम में बदलाव से अभी लोगों को ठंडक का अहसास रहेगा।
देहरादून: तापमान
अधिकतम- 33
न्यूनतम- 17
सूर्योदय- सुबह 6.17 बजे
सूर्यास्त- शाम 6.31 बे