फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today: yellow alert of cold wave in Udham Singh Nagar

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक लगातार गिर रहा तापमान, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट

Tue, 13 Dec 2022 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Dec 2022 09:45 AM IST
सार

मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: yellow alert of cold wave in Udham Singh Nagar
शीतलहर - फोटो : PTI

विस्तार

पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर की आशंका जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

Uttarakhand: जंगलों की आग बुझाने के लिए ग्रामीणों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, पढ़ें क्या है योजना

विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुमाऊं क्षेत्र के मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी दून में दिन का तापमान जहां 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रात में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मैदान से पहाड़ तक शीतलहर की संभावना है। उधर, पाला पड़ने से खेती को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed