फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather today update news in hindi : mild rain expected in many districts

Uttarakhand Weather Today : आज प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार, नवासू में 20 से अधिक मकानों को खतरा

Fri, 28 Aug 2020 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather today update news in hindi : mild rain expected in many districts
प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल कहीं भी अत्यधिक भारी बारिश की आशंका नहीं है। शुक्रवार को देहरादून सहित प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


Char Dham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पुरसाड़ी और क्षेत्रपाल में बंद, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग सुचारू
विज्ञापन


नवासू में 20 से अधिक मकानों को खतरा, कई खेतों को नुकसान

रुद्रप्रयाग में बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत नवासू में मूसलाधार बारिश से बीस से अधिक मकान, गोशाला, खेत-खलियानों को भारी क्षति पहुंची है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी रौथाण ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से नवासू गांव में विक्रम सिंह रौथाण के मकान का आंगन, रसोई क्षतिग्रस्त हो गई। धारकोट तोक में रतन सिंह रौथाण का बाथमरूम, खेत और फलदार पेड़ भूधंसाव की चपेट में आ गया। कमल किशोर रौथाण की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई और मकान के पीछे भी दरारें पड़ी हैं।

दिनेश लाल, बिंजू लाल व बुद्धु लाल के मकान के पीछे खेत व रास्ता टूटने से चौक मलबे से पट गया है। एक परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। पतनोली तोक में पूर्व क्षेपं सदस्य कमल लाल के मकान के पीछे भूस्खलन हुआ है। यहां नौ परिवारों के मकान भूस्खलन व भूधंसाव से खतरे की जद में हैं।

बारिश से देवाल-थराली सड़क धंसी

चमोली के थराली में मूसलाधार बारिश से देवाल-थराली सड़क धंस गई है। ग्वालदम-नंदकेशरी, ग्वालदम-खंपाधार-चिड़िगा मल्ला, सेरा-तलवाड़ी, थराली-गोठिंडा, कुराड़ पार्था सड़कें जगह-जगह भूस्खलन और पुश्ता गिरने से बंद हो गईं और कई घरों में मलबा घुस गया।

चिड़िगा मल्ला में सुरेंद्र शाह और वीरेंद्र शाह के घर के समीप भूस्खलन से पैदल रास्ता बंद हो गया और कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा। ग्वालदम के प्रधान हीरा बोरा, चिड़िंगा की प्रधान बसंती बिष्ट, गोपाल सिंह, हीरा सिंह ने प्रभावितों को मुआवजा देने और पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की।

वहीं नंदकेशरी-जौला मार्ग भी जगह-जगह बंद है। राजेंद्र गड़िया, देवी रावत, चंद्रशेखर ने कहा कि कुराड़-पार्था सड़क भी एक सप्ताह से बंद पड़ी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अवर अभियंता प्रदीप नौटियाल ने कहा कि जल्द जेसीबी भेजकर सड़क को खुलवा दी जाएगी।

20 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क कटा

नारायणबगड़ में लगातार हो रही बारिश से परखाल-रैंस-चोपता-भटियाणा सड़क चलियापाणी आरखंडा गांव के पास बंद होने से 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का तहसील व ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

रैंस की क्षेपं सदस्य लक्ष्मी देवी ने कहा कि सड़क बंद होने से लोगों को जरूरी काम के लिए जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी के मनोज गुसाईं ने बताया कि जल्द मलबा हटाकर सड़क खोल दी जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed