फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Char Dham Yatra 2020 route update in uttarakhand : badrinath highway closed

Char Dham Yatra 2020 : बदरीनाथ हाईवे पुरसाड़ी और क्षेत्रपाल में बंद, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग सुचारू

Fri, 28 Aug 2020 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2020 route update in uttarakhand : badrinath highway closed
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ को छोड़कर बाकी तीन धामों की यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पुरसाड़ी और क्षेत्रपाल में अवरुद्ध है। मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : आज प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार, नवासू में 20 से अधिक मकानों को खतरा
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे आठ, गौरीकुंड चार घंटे रहा बंद

बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण आठ घंटे तक बंद रहा। वहीं, गौरीकुंड हाईवे बांसवाड़ा में भूस्खलन के कारण चार घंटे अवरुद्ध रहा, जिस कारण लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतें हुई। दूसरी ओर कालीमठ घाटी के दस ग्राम पंचायतों समेत जिले के अन्य 30 से अधिक गांवों का ब्लॉक व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के बदरीनाथ हाईवे जिला मुख्यालय से सात किमी दूर नरकोटा के समीप पहाड़ी से टूटी चट्टान के कारण अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार रही। दोपहर दो बजे बदरीनाथ हाईवे खुल पाया।

जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग तिलवाड़ा व बांसवाड़ा में भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहा। एनएच व कार्यदायी संस्था की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे हाईवे पर यातायात संचालित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed