{"_id":"63fe2d494adcea764104e445","slug":"uttarakhand-weather-today-rainfall-and-snowfall-yellow-alert-in-seven-districts-in-next-24-hours-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand weather: सात जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand weather: सात जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी
Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:15 AM IST
सार
Uttarakhand weather Update Today: अगले 24 घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीजन में 62 प्रतिशत कम हुई बारिश, बिजली के साथ पैदा हो सकता है पानी का संकट
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।
बारिश, बर्फबारी से गिरा पारा
उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगस्तमुनि, जखोली, मुन्स्यारी, ऊखीमठ, धारचूला जैसे इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।