फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Latest News: Two Children Stuck in Debris during House Collapse in Vikas Nagar

देहरादून: सहसपुर में निर्माणाधीन मकान का पिलर धंसने से मबले में दबे भाई-बहन, भाई की मौत

Mon, 30 Aug 2021 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Aug 2021 09:01 PM IST
सार

दोनों बच्चे कोटड़ा बिरसनी में नए मकान के नीचे पुराने मकान की छत पर खेल रहे थे। इस दैरान अचानक नए मकान का पिलर धंस गया और मकान भरभराक गिर गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Latest News: Two Children Stuck in Debris during House Collapse in Vikas Nagar
विकासनगर में मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में विकासनगर के कोटड़ा कोटड़ा गांव में निर्माणाधीन मकान के पिलर धंस जाने से भाई बहन मलबे में दब गए। बहन को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन भाई की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार कोटड़ा गांव में राजेश थापली का पुश्तैनी मकान था।

विज्ञापन


उत्तराखंड: धारचूला में अतिवृष्टि से सात मकान जमींदोज, पांच लोगों के शव बरामद, दो की तलाश जारी
विज्ञापन


मकान के ऊपर दूसरी मंजिल बना रहे थे। पुश्तैनी मकान में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह राजेश थापली मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर करवा रहे थे। पत्नी सुमन घर के अन्य काम निपटा रही थी। सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर निर्माणाधीन मकान का एक पिलर टूट गया। जिसके दबाव से मकान के अन्य पिलर भी टूट गए और निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा पुराने मकान के ऊपर गिरा। जिसके चलते राजेश थापली की सात वर्षीय पुत्री आस्था और पांच वर्षीय पुत्र आरव उर्फ प्रिंस नीचे फंस गए। हादसे की जानकारी पूर्व प्रधान राजपाल ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कुदरत का कहर: पिथौरागढ़ में बादलों ने मचाई तबाही, टनकपुर में बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें...

नवीन ठाकुर की सूचना पर पुलिस, दमकल कर्मी और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही पिता राजेश थापली ने किसी तरह बेटी आस्था को बाहर निकाला। उसे मामूली खरोंचे आई। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, एसडीएम सौरभ असवाल, सीओ विरेंद्र दत्त उनियाल मौके पर पहुंचे, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दो लेंटरों के बीच फंसे आरव को बचाया नहीं जा सका। कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

बेटी को बचाने की खुशी, बेटे को खोने का गम

राजेश थापली बड़ी उम्मीदों से अपना मकान बना रहे थे, लेकिन यह मकान उन्हें जीवनभर का दर्द दे गया। उनके पुश्तैनी मकान के ऊपर ही पिलरों के सहारे निर्माण किया जा रहा था। हादसे के दौरान उनकी बेटी आस्था और बेटा आरव पुश्तैनी घर में पढ़ाई कर रहे थे। इस पहले की वे कुछ समझ पाते निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा पुश्तैनी मकान के ऊपर गिर गया। यह देख वहां चीखपुकार मच गई। अंदर से आस्था की दबी चींखे सुनाई दे रही थीं। वह पापा बचा लो की आवाजें लगा रही थीं, लेकिन आरव का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

पिता राजेश थापली ने जान की परवाह किए अपने बच्चों को बचाने के लिए पूरी ताकत झौंक दी। वे किसी तरह अंदर पहुंचे और अपनी बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लाएं, लेकिन अपने बेटे आरव को न बचा पाने का गम उन्हें जीवनभर रहेगा। आरव उनका एकलौता बेटा था। जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे जवान ने यह जानकारी दी कि आरव का शव दो लिंटरों के बीच फंसा है। यह सुन परिजनों में चीखपुकार मच गई। रेस्क्यूू ऑपरेशन में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी मायूस हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आरव के शव को बाहर निकला जा सका। मासूम के शव को देख परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। जिसने भी यह देख उसकी आंखें छलक गईं। राजेश थापली एक स्कूल में सिक्योरटी गार्ड हैं।

सांत्वना देने पहुंचे लोग
हादसे की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुुंडीर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, आप नेता अमित अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशपाल नेगी, गुलजार, अनीस अहमद आदि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई।

यश और आर्यन ने पिलाया पानी
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो बच्चों यश रावत (13) और आर्यन सिंह (10) ने भी अपना सहयोग दिया। उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों को पानी पिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed