फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today: Hail storm, Rainfall, snowfall and High storm Alert

उत्तराखंड: बदला मौसम का मिजाज, अधिकतर इलाकों में बुधवार रात से रुक-रुक कर पड़ रही बौछारें

Thu, 05 Mar 2020 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Mar 2020 10:16 AM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जारी किया प्रदेशभर के लिए अलर्ट

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Hail storm, Rainfall, snowfall and High storm Alert
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बौछारें पड़ीं।  जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर में आंधी, बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में देर रात पड़ी बौछारों के बाद एक बार फिर सुबह बूंदा-बांदी शुरू हो गई। हालांकि बाद में धूप खिल आई। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम की निचली घाटियों में रुक-रुक कर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सुक्की, हर्षिल, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ीं। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों ने एक फिर ताजा बर्फ की चादर ओढ़ ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहने से तीन घंटे बंद रहा बदरीनाथ राजमार्ग 
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के समीप पहाड़ी टूटने से तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर श्रीनगर की तरफ नरकोटा के सामने बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिससे आवाजाही पूर्णरूप से बंद हो गई।

नारायणबगड़ में पहाड़ी से आया बोल्डर, बाल-बाल बचे वाहन
नारायणबगड़ में ब्लॉक के मींग गदेरा-गडनी-मोटर मार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया। गनीमत रही वहां से गुजर रहे वाहन और लोग बाल-बाल बच गए। हंसकोटी गांव के ग्रामीण सुरेंद्र राम, रघुवीर सिंह, गोपाल सिंह आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मींग गदेरा-गडनी मार्ग पर पहाड़ी दरकने से यहां बोल्डर आ गया और मार्ग बंद हो गया। उसी समय वहां से गुजर रही टैक्सी में बैठी सवारियां और स्कूटी चालक बाल-बाल बचे। लोनिवि के अवर अभियंता प्रसून नौटियाल ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेज दी गई है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी के आसार

बुधवार को प्रदेशभर में धूप खिली रही। कुछेक जगहों पर दोपहर बाद आंशिक बादल आए। राजधानी में भी दिनभर मौसम साफ रहा। दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे।

 

मौसम विभाग ने आज शाम को मौसम बदलने की संभावना जताई थी, जबकि मौसम ने बुधवार देर रात से ही करवट ले ली। विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में शाम को बारिश और हल्की बर्फबारी, विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी आ सकती है।

आंधी के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में भी दोपहर बाद या शाम को मौसम का मिजाज बदल सकता है। बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed