फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today Ganga flowing above danger mark bridges washed away at many places Many death

Uttarakhand Weather: गंगा खतरे के निशान के पार, कई जगह पुल व घर बहे, केदारनाथ में एक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 10:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 10:22 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: बारिश के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाइवे भी बंद है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today Ganga flowing above danger mark bridges washed away at many places Many death
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते गंगा हरिद्वार ऋषिकेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां अल्केश्वर घाट में मंदिर परिसर तक पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन

केदारनाथ में एक की मौत, मध्यमहेश्वर में यात्रियों के फंसने की सूचना

भारी बारिश के बाद केदारनाथ के लिनचोली में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, लगातार हो रही भारी बारिश से गौण्डार-मद्ममहेश्वर पैदल मार्ग पर बनतोली में पुल बह गया है। जिससे मध्यमहेश्वर में 200 से अधिक यात्रियों के फंसने की सूचना है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today: देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में आज की छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली में कई मकान मलबे में दबे

चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है। जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गई हैं। चमोली में व्यक्ति मलबे में दबा गया।

दो बाइक सवार बहे

नैनीताल में रविवार देर रात बैलगढ़ बरसाती नाले मे बाइक पर सवार दो लोग बाइक समेत बह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया।  

कई जगह हाईवे बंद

बारिश के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाइवे भी बंद है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मूसलाधार बारिश से यमुना नदी सहित सहायक नदी-नाले उफान पर हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा व बोल्डर आने से बंद है। लगातार बारिश के चलते हाईवे खोलने के प्रयास शुरू नहीं हो पा रहा है। 

उधर, बारिश के कारण ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे भद्रकाली, प्लास्डा, चाचा-भतीजा व बगड़धार के पास अवरुद्ध है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजामार्ग धरासू बैंड में भी बंद की सूचना है। वहीं, उत्तरकाशी के आरकोट में महिला गदेरे में बह गई। 

बदरीनाथ हाईवे 13 जगह बंद

बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को मलबा और बोल्डर आने से बेनाकुली, पागलनाला, नंदप्रयाग, मायापुर, पाखी, गडोरा, पीपलकोटी, छिनका, बाजपुर, कमेड़ा, मारवाड़ी, अटालीगंगा और ब्यासी में बंद है। 

कोटद्वार में 15 मकान बहे

नायब तहसीलदार मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि कोटद्वार में खोह नदी के उफान पर आने से गाड़ीघाट, झूला पुल बस्ती और काशीरामपुर तल्ला में करीब 15 मकान बह गए। वहीं, कोटद्वार में स्टेट हाइवे 9 में दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय के पास भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। कई जगह वाहनों का संचालन भी ठप है।  

देहरादून में एकेडमी का भवन ध्वस्त
 

देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस एकेडमी का भवन भारी बारिश के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। 

मसूरी में लिंक मार्ग बंद

मसूरी शहर में हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के बालाहिसार में सड़क पर भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिसके चलते लिंक मार्ग बंद है। 

सेलाकुई में कई मकान ध्वस्त

विकासनगर के पछवादून में नदी नाले उफान पर हैं। जिसके चलते सेलाकुई में चार झोपड़ियां बह गई। वहीं, एक फैक्टरी का कुछ हिस्सा भी बह गया। जस्सोवाला गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया। यहां आसन नदी से सटे इलाकों में किसानों की जमीन को नुकसान हुआ है। 

जाखन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा ध्वस्त

थानों- भोगपुर मार्ग पर जाखन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बह गया है। पुलिस ने मार्ग पर आवाजाही बंद करा दी है। वहीं, थानों में सिन्धवाल गांव के विदालना  पुल का भी एक हिस्सा बहने की सूचना है। यहां कई जगह सड़कें भी बह गई हैं। भोगपुर में महादेव खाले का पानी के घरों में घुस गया है। 

उफनती चंद्रभागा नदी में बहा ट्रक

ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आ गई। ढालवाला में नदी किनारे खड़े किया एक ट्रक नदी में बहा है। वहीं, गौहरी माफी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से आबादी वाले क्षेत्रों में पानी घुस गया। यहां एसडीआरएफ के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed