Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार...मार्च के अंत में चढ़ेगा पारा, अप्रैल के शुरू में होगी तपिश
Uttarakhand Weather Update: बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर हर मौसम पर पड़ा है। जबकि मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण बारिश का कम होना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है। वैज्ञानिकों को मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में पारा चढ़ेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री रहा। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होने लगा है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 29 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, यह बात बिलकुल सही है कि बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर हर मौसम पर पड़ा है। जबकि मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण बारिश का कम होना है। मार्च में अभी तक सिर्फ 25 फीसदी ही बारिश हुई है।
Chardham Yatra: हर स्तर पर तैयारियां तेज, पांच दिन में सात लाख लोग करा चुके यात्रा के लिए पंजीकरण
उत्तरकाशी में बारिश के आसार
उत्तरकाशी जिले के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.