{"_id":"64398453030021aaf00132f6","slug":"uttarakhand-weather-temperature-will-increase-for-next-few-days-warning-of-thunderstorm-2023-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार... अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान, आंधी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी झेलने को रहें तैयार... अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान, आंधी की चेतावनी
Sat, 15 Apr 2023 01:30 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:30 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है।
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में पारा अब पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, मैदानों में धूलभरी आंधी चलने की भी चेतावनी है।
विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: बढ़ी चिंता...24 घंटे में सात स्थानों पर धधके जंगल, अब तक हुईं 147 घटनाएं
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में 17 और 18 अप्रैल को कहीं-कहीं हल्की बौछारों और ओलावृष्टि की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
देहरादून में 36 डिग्री पार पहुंचा पारा
राज्य में बीते कुछ दिनों से गरमी जोर पकड़ रही है। चटक धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शुक्रवार को दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले 10 दिन के भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।