फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Summer 2023 Temperature Will Increase in Next Four Days from Hill to Field

Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को रहें तैयार...अगले तीन-चार दिन पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगा पारा

Tue, 11 Apr 2023 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 08:19 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today:  पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Summer 2023 Temperature Will Increase in Next Four Days from Hill to Field
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अगले तीन-चार दिनों में पारा परेशान कर सकता है। मैदानी जिलों में तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बारिश-ओलावृष्टि का कहर, 7403 हेक्टेयर पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को देहरादून में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पंतनगर में तापमान सबसे अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आज कहां कैसा है मौसम

  • देहरादून में धूप खिली।
  • विकासनगर में मौसम साफ, धूप खिली।
  • पिथौरागढ़ में खिली धूप।
  • बागेश्वर में मौसम साफ।
  • रामनगर में धूप खिली।
  • बाजपुर में धूप खिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed