फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Storm Warning Issued for Hilly Regions Accompanied by Lightning

Uttarakhand: बदरी-केदार में बर्फबारी, निजमुला घाटी में बिजली ठप, मसूरी में बारिश तो सुवाखोली में पड़े ओले

Sun, 05 Apr 2026 05:54 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 05 Apr 2026 05:54 PM IST
सार

आज सुबह से प्रदेशभर में बादल छाए हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Storm Warning Issued for Hilly Regions Accompanied by Lightning
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों  में आज भी मौसम खराब है। वहीं, मौसम विभाग ने बिजली चमकने के साथ तेज तूफान चलने की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


Haridwar News: गंगा स्नान के दौरान गाजियाबाद के दो दोस्त तेज बहाव में बहे, दोनों के शव बरामद
विज्ञापन


जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का भी अनुमाान है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 10 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी में बारिश, सुवाखोली में पड़े ओले

शहर में रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में हल्के ओले भी पड़े। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। रविवार को सुवाखोली के आसपास जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान की आशंका है। दिन में भी ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। इससे पहले शनिवार को भी शहर में ओलावृष्टि हुई थी। सुवाखोली निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। ओला पड़ने से पहाड़, खेत खलिहान सफेद हो गए। फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है। 

 

यमुनोत्री घाटी में बारिश-बर्फबारी

यमुनोत्री घाटी में बारिश बर्फबारी थमने का नाम नहीं ले रही है। यमुनोत्री धाम में सुबह कुछ समय बारिश बर्फबारी थमने के बाद दोपहर बाद फिर बर्फबारी शुरू हो गई। निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

निजमुला घाटी के 13 गांवों में बिजली ठप

चमाेली के निजमुला घाटी के 13 गांवों में बिजली सप्लाई पड़ी ठप। बारिश के बीच टिटरी तोक में चीड़ का पेड़ बिजली की लाइन पर गिरने से तार टूट गए हैं। जिससे घाटी में बिजली की सप्लाई ठप पड़ गई है। चमोली जिले में रविवार को दोपहर बाद से निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम सहित निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश से काश्तकारों की चिंता बढ़ गई है। रविवार को सुबह से मौसम बदला रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हुई। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे धाम में मास्टर प्लान के कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में भी शनिवार और रविवार को दोपहर बाद बारिश हुई है। कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला होने से गोपेश्वर सहित आसपास के इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। उधर लगातार हो रही बारिश से अब काश्तकार चिंतित होने लग गए हैं। पोखरी क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि गेहूं, जौ की फसल पकने के कगार पर है। यदि बारिश का सिलसिला ऐसा ही रहा तो फसल पर इसका काफी बुरा असर पड़ेगा। साथ ही खेतों में नमी बढ़ने से धान की बुआई में भी दिक्कत आ सकती है।

केदारनाथ, तुगनाथ व मद्महेश्वर में हुई बर्फबारी

ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रसिद्ध शिव तीर्थ केदारनाथ, तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर क्षेत्रों में रविवार को भी बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में तेज से बारिश हुई है। केदारनाथ धाम में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। निचले इलाकों में रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed