फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather remains unsettled with likelihood of intensifying cold relief expected in plains

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दोपहर बाद बदला मौसम, देहरादून में झमाझम बारिश, केदारनाथ में हुई बर्फबारी

Sun, 11 Oct 2026 05:27 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 11 Oct 2026 05:27 PM IST
सार

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम की ठंड शुरू हो गई है। वहीं, आज दून में मौसम ने करवट बदली और बारिश हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather remains unsettled with likelihood of intensifying cold relief expected in plains
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अक्तूबर की शुरुआत से बदले मौसम का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब चार दिन बाद देहरादून का तापमान सामान्य हो पाया है।
विज्ञापन


जौलीग्रांट: तीन दिन से घरों के आसपास घूम रहा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा, पकड़कर जंगल में छोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जल्द करें आकलन: काैशिक

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने नौ अक्तूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर फसलों, जन-धन और परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा है।

मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को नुकसान का वास्तविक आकलन कर पात्र प्रभावितों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा और आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण करने को कहा गया है। फसलों, पशुधन, आवासीय भवनों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

जिलाधिकारियों को निर्देश

सचिव विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें नौ अक्तूबर की बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का विवरण संकलित कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed