{"_id":"6a0f5010913021a4420ff1cb","slug":"uttarakhand-weather-relief-amidst-scorching-heat-temperature-set-to-drop-in-three-days-strong-winds-expected-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर; तीन दिन बाद गिरेगा पारा, आज तेज हवाओं का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर; तीन दिन बाद गिरेगा पारा, आज तेज हवाओं का येलो अलर्ट
Fri, 22 May 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 22 May 2026 02:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर खूब दिखा रही है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राहत की खबर आई है।
विज्ञापन
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Forest Fire: उत्तराखंड में गर्मी तेज होते ही धधकने लगे जंगल, 309 घटनाओं में 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित
विज्ञापन
इसका असर पर्वतीय इलाकों के तापमान में देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगले तीन दिनों के बाद प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट का अनुमान लगाया गया है।