{"_id":"5eaef263f517633708689264","slug":"uttarakhand-weather-rainfall-decreased-10-degree-temperature-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से दस डिग्री गिरा पारा, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश से दस डिग्री गिरा पारा, पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि के आसार
Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 May 2020 10:12 PM IST
सार
- सोमवार को भी छाए रह सकते हैं बादल, शाम को हो सकती है बारिश
- पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून में रविवार को दिनभर उमस और हल्की धूप के बीच गर्मी बढ़ी लेकिन शाम को तेज हवाओं और बारिश की वजह से तापमान में करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से धूप खिली। दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए लेकिन उमस जारी रही। दिन में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद हुई तेज बारिश की वजह से तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि के आसार हैं। देहरादून सहित प्रदेशभर में दोपहर बाद एक दो दौर की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन