फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather RainFall and snowfall yellow alert in seven districts during next 24 hours

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे के दौरान सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, येलो अलर्ट जारी

Sat, 11 Feb 2023 07:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 Feb 2023 07:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather RainFall and snowfall yellow alert in seven districts during next 24 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राजधानी व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


Uttarakhand Snowfall: बर्फ से सराबोर हुईं औली और बदरीनाथ धाम की वादियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में हुई बारिश, बढ़ी ठंड
शहर में शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इससे एक बार फिर तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हो गया। पिछले दिनों से हल्की सी गर्मी के चलते लोगों ने गर्म कपड़े भी पैक कर दिए थे। लेकिन, अचानक हुई बारिश और बढ़ी ठंड के चलते एक बार फिर से गर्म कपड़ों को बाहर निकाल लिया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान गिरकर आठ डिग्री तक पहुंच गया। 

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम बदला और औली, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, फूलों की घाटी, गोरसों सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम होते ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला फिर शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed