फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather rain and snowfall can be expected in these four districts

उत्तराखंड: आज चार जिलों में हल्की बारिश के आसार, बर्फबारी की भी संभावना

Wed, 16 Jan 2019 12:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather rain and snowfall can be expected in these four districts
snowfall - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन


अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 
विज्ञापन


हरिद्वार में बुधवार को मौसम में हल्की धुंध छाई रही। यहां शीत ठंड जारी है। सुबह धूप का कोई असर नहीं हो रहा है। चमोली जिले में बादल के साथ सूरज की लुकाछिपी जा रही। यहां कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल रही है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक आसमान साफ रहा। यहां सुबह से गुनगुनी धूप खिली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से लोगों का जीना मुहाल

चमोली जिले में धूप खिलने से लोगों को राहत तो मिल गई है, लेकिन सुबह और शाम चल रही बर्फीली हवाओं से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शनिवार रात से रविवार तक हुई बर्फबारी के बाद अभी भी कई गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। जिले के ईराणी, पाणा, झींझी, कनोली, सुतोल, रामणी, पडेरगांव में अभी भी रास्ते और सड़क पर बर्फ जमी हुई है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पाइपों में पानी भी जम गया है।

ईराणी गांव के दस किलोमीटर के पैदल रास्ते में अभी भी लगभग डेढ़ फीट तक बर्फ जमी हुई है। साथ ही गांव के पेयजल स्रोत भी जम जाने से ईराणी पेयजल योजना ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पीने के पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। वहीं, घाट क्षेत्र के गांवों में खेतों में भी बर्फ जमी होने से ग्रामीणों को मवेशियों के लिए घास की व्यवस्था करना भी मुश्किल बना है।

रामणी गांव के मकर सिंह, दिनेश और सूरज पंवार ने बताया कि घाट-रामणी सड़क पर बर्फ के साथ पाला जमने से वाहन रपट रहे हैं। दो दिनों से धूप खिलने के बाद कोरी ठंड पड़ रही है। वहीं, जोशीमठ क्षेत्र में सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चल रही हैं। सड़क किनारे लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed