Uttarakhand Weather: पहाड़ में बदला मौसम, आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने करवट बदली। देर शाम उत्तरकाशी जिले में बारिश के साथ आंधी तूफान शुरू हो गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बारिश के बाद आसपास की चोटियों, सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ, कालिंदी पर्वत और गरुड़ गंगा क्षेत्र में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम से पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर बाद करीब ढाई घंटे बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट आई है। साथ में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, पहाड़ में बारिश के बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक बढ़ गई है।
Badrinath Highway: गंगा में 31 घंटे चला रेस्क्यू...ट्रक के केबिन में फंसे मिले दंपती के शव, तस्वीरें
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अक्तूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। ऐसे में पर्वतीय जिलों में बारिश का असर मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते रात को ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।