फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Pre-monsoon rains dropped mercury for the second time in May, six degrees drop

Uttarakhand Weather: प्री-मानसून की बारिश से मई में दूसरी बार गिरा पारा, छह डिग्री आई कमी, गर्मी से मिली राहत

Fri, 30 May 2025 10:42 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 May 2025 10:42 PM IST
सार

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Pre-monsoon rains dropped mercury for the second time in May, six degrees drop
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई में गर्मी से राहत दिलाई है। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। जबकि, दूसरी बार दून के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


Rishikesh: श्मशान घाट के पास नदी में नहाने गईं तीन बच्चियां तेज बहाव में बहीं, दो के शव बरामद, एक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि, कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। शनिवार के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed