फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Pre monsoon rain 2020 Update: Heavy Rainfall expected today

उत्तराखंड प्री- मानसून: आज चार जिलों में भारी बारिश के आसार, हो सकती है ओलावृष्टि

Sun, 14 Jun 2020 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jun 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Pre monsoon rain 2020 Update: Heavy Rainfall expected today
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में आज मौसम फिर करवट बदल सकता है। हालांकि अभी सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज भी तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


कुमाऊं के ही कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा पौड़ी, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 

विज्ञापन

गर्मी और उमस से राहत के आसार

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। करीब एक घंटे तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी अधिकतर क्षेत्रों में प्री मानसून की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे गर्मी और उमस से राहत के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार दून में एक घंटे में 7.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed